मानसून की बारिश के बीच ताहमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों की टॉप 3 सूची में शामिल था, लेकिन मानसून की मेहरबानी से सोमवार को यह प्रदेश के सबसे ठंडे 5 शहरों में शुमार हो गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान मुजफ्फर नगर का रहा, जबकि आगरा पांचवें नंबर पर रहा। दिन और रात के तापमान में महज दो डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया, जबकि अभी तक यह अंतर 12 से 15 डिग्री सेल्सियस का था। सोमवार को दिन में पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।
रविवार से सोमवार शाम के बीच 24 घंटों में 10.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सोमवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। सुबह 10 बजे से रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चलता रहा। कभी रुक-रुककर फुहारें तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट आई। शाम को 5 बजे के बाद धूप निकली। दिन में आर्द्रता 97 फीसदी तक बनी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादल और बारिश के आसार बने रहेंगे। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है।
शहर अधिकतम न्यूनतम
मुजफ्फर नगर 26.2 23
मेरठ 26.4 23.6
बिजनौर 27 22.5
अलीगढ़ 27.2 23.6
आगरा 28.4 26.6
मौसम: रात में बरसे 'राहत' के बादल, जानिए कैसी रहेगी आने वाले दिनों में आगरा में बारिश