फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ध्रुव का बल्ला खामोश, अशोक की गेंदबाजी भी नहीं बचा सकी हार

Sat, 28 Feb 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ध्रुव तोमर
विज्ञापन
आगरा। कानपुर में सुरेंद्र स्मारक आमंत्रण टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में ‘के क्रिकेटर्स’ की टीम को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ध्रुव का बल्ला खामोश रहा और अशोक की गेंदबाजी भी कमाल नहीं दिखा सकी। पूरी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने वाली यह टीम खिताब के बेहद करीब पहुंचकर चूक गई।
विज्ञापन

फाइनल में आगरा के ध्रुव तोमर से बड़ी पारी की उम्मीद थी। वह 9 गेंद पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इससे मध्य क्रम पर अतिरिक्त दबाव आ गया। नतीजतन ‘के क्रिकेटर्स’ की टीम 20 ओवर में केवल 139 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में टीम ने जबरदस्त संघर्ष दिखाया। आगरा के तेज गेंदबाज अशोक जगबीर सिंह ने विरोधी टीम के दो अहम विकेट झटके। मगर अंतिम ओवर में केडीएमए की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट खोकर 145 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आगरा में ध्रुव के कोच दयाशंकर राजपूत ने बताया कि फाइनल तक का सफर आसान नहीं था। ध्रुव का जल्दी आउट होना नुकसानदायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें