आगरा। ताइक्वांडो क्लब, गांधी नगर के 14 बच्चों ने क्यू बेल्ट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कोच संतोष कुशवाह ने बताया कि जगत, रघुराज प्रताप सिंह, कृतिका सिंह, वेदांश कृष्णा, अहान माहेश्वरी, सहज मित्तल, जैखी महेश्वरी, खुशबू राठौर, रिद्धी सिंह, कनिष्का भारद्वाज, नितिन, तनवी गुप्ता, ओम शर्मा एवं अर्नव गुप्ता शामिल हैं। सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।