फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने एसपी मैनपुरी की कार्यकुशलता को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीज
विज्ञापन

मैनपुरी। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाने पर उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया ने एसपी मैनपुरी की पीठ थपथपाई है। पत्र भेजकर कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह से कार्य करते रहने की बात कही है।
विज्ञापन

हाल ही में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। राजनीतिक हस्तियों की चुनाव मैदान में मौजूदगी और संवेदनशील कहे जाने वाले जनपद में छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। कुशल प्रबंधन पर एसपी मैनपुरी अशोक कुमार राय की उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया मुकुल गोयल ने पत्र जारी कर पीठ थपथपाई है। पत्र जारी कर कहा है कि कोरोना महामारी जैसे चुनौतीपूर्ण समय में विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में उनका अहम योगदान है। आपकी परिचालनिक नियोजन क्षमता, कुशल निर्देशन निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की प्रतिबद्धता का परिचायक है। डीजीपी ने कहा है कि आगे भी वह अपना कार्य इसी तरह से जारी रखेंगे। पुलिस महानिदेशक द्वारा सराहना पत्र मिलने पर एसपी मैनपुरी को अन्य अधिकारियों व जनता ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें