फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनियों के दीक्षा महोत्सव में भक्ति में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
छीपीटोला स्थित निर्मल सदन में आयोजित दीक्षा समारोह के दौरान मौजूद जैन श्रद्धालु। - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर व मुनि धवल सागर महाराज का दीक्षा महोत्सव शनिवार को निर्मल सदन, छीपीटोला में मनाया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने मुनियों की आरती उतारी और भक्ति में झूमे भी। वहीं, श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला में तीनों मुनियों के सानिध्य में महाशांतिधारा हुई।
विज्ञापन

दीक्षा महोत्सव का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। मनीषा और समूह की ओर से नृत्य प्रस्तुत किया गया। आचार्य विद्या सागर महाराज के चित्र का अनावरण पन्नालाल बैनाड़ा परिवार व निर्मल मोठ्या ने किया। दीप प्रज्ज्वलन आगरा दिगंबर जैन परिषद के सदस्य जगदीश प्रसाद, सुनील जैन, राकेश जैन ने किया। धवल मंडल के बच्चों ने श्रीफल भेंट किया। सृष्टि महिला मंडल, बालूगंज की ओर से नृत्य प्रस्तुत किया गया। क्षमा सागर महिला मंडल ने मुनियों की आरती की। मुनि धवल सागर महाराज ने बताया कि आचार्य विद्या सागर महाराज ने उन्हें तिलवाड़ा, जबलपुर स्थित तीर्थ में दीक्षा दी थी।
मुनि विशाल सागर महाराज ने कहा कि कमला नगर के कौशल किशोर जैन की आचार्य विद्या सागर महाराज से छुल्लक दीक्षा होने जा रही है। मुनि वीर सागर महाराज ने कहा कि बचपन में मां संस्कारित किया और युवावस्था में गुरु कृपा से बांस से बांसुरी बनने का अवसर मिला। दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने तीनों मुनियों को नई पिच्छी प्रदान की। कार्यक्रम में मुरारीलाल जैन, अक्षय जैन, प्रदीप जैन, रमेश चंद जैन, सुभाष चंद, सत्येंद्र जैन, प्रताप जैन, मुकेश जैन, डब्बू जैन, भुवनेश जैन आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी दिलीप जैन ने बताया कि रविवार को भगवान पारसनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें