फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल बंद रहने से सरकारी खजाने को नुकसान, 18 करोड़ के विकास कार्य अटके

Sat, 04 Jul 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल बंद रहने के कारण न केवल पर्यटन उद्योग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ बल्कि सरकारी खजाने को भी बड़ी चोट पहुंची है।
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के टिकट पर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) पथकर के रूप में 55 करोड़ रुपये सालाना वसूलता है। ताज बंदी से 18 करोड़ रुपये के वो विकास कार्य रुक गए जो आगरा विकास प्राधिकरण को पथकर से मिलने वाली रकम से किए जाते।

विज्ञापन


ताज के प्रवेश टिकट पर विदेशी पर्यटकों से 500 रुपये पथकर निधि और भारतीय पर्यटकों से 10 रुपये प्रति टिकट पथकर वसूला जाता है। सालाना 55 से 60 करोड़ की आय इससे अकेले आगरा विकास प्राधिकरण को होती है।


स्ट्रीट लाइटें लगतीं, सड़कें बनतीं

पथकर की रकम पर्यटन सुविधाओं पर खर्च होनी थी। ताजमहल के पास स्ट्रीट लाइट, पौधरोपण, बुनियादी सुविधाएं, सड़क, नाली, खड़ंजा, बेंच, पार्किंग, बैटरी बस, पेयजल सुविधा, शू कवर समेत कई ऐसी चीजें थीं जो 18 करोड़ रुपये की आय कम होने के बाद नहीं हो पाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पथकर निधि से विकास कार्य मुश्किल

ताजमहल के बंद होने से हजारों करोड़ का नुकसान पर्यटन उद्योग को झेलना पड़ा है। पथकर निधि से जो पर्यटन सुविधाओं पर थोड़ा-बहुत पैसा खर्च होता भी था, वह भी इस बार मुश्किल है। 25 करोड़ रुपये इनर रिंग रोड का कर्जा देने के बाद पथकर में बचेगा ही क्या। - राकेश चौहान सदस्य, पथकर कमेटी  

पथकर उपयोग के नियम
पर्यावरण, हरियाली पर-20% 
पर्यटक सुख-सुविधाओं-15% 
पर्यटक उपयोग इन्फ्रास्ट्रक्चर-40% 
पर्यटन इन्फ्रास्ट्रक्चर-15% 
टूरिस्ट पुलिस, सुरक्षा-10%

संबंधित खबर: छह जुलाई को खुलेगा ताजमहल, दीदार करने के लिए इन नियमों का करना होगा पालन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें