फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी की कोरोना संक्रमित महिला ने सैफई में तोड़ा दम, अब तक आठ की मौत

Sat, 04 Jul 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • मेडिकल कॉलेज सैफई में तोड़ा दम, शहर के मोहल्ला छपट्टी में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा के मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती मैनपुरी जिले के गांव महिगवां निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के मोहल्ला छपट्टी में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 259 हो गई है। इनमें से 228 लोगों को ठीक किया जा चुका है। 23 मरीजों का वर्तमान में उपचार चल रहा है। 


किशनी क्षेत्र के गांव महिगवां निवासी बुजुर्ग महिला सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। यहां उन्हें जांच में कोरोना संक्रमण निकला था। पिछले एक सप्ताह से उनका सैफई में ही उपचार चल रहा था। गुरुवार की रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। सूचना पर एसडीएम रजनीकांत स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मोहल्ला छपट्टी पहुंचे। संक्रमित को आइसोलेशन वार्ड भोगांव भेजा गया। 

संक्रमित युवक के संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले को सैनिटाइज कराया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें