फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेयर के देवर ने पिस्टल से की फायरिंग, फेसबुक पर पोस्ट किया वीडियो, निकाय चुनाव में था नजरबंद

Sun, 04 Jun 2023 11:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में मेयर के देवर ने पिस्टल से फायरिंग की। इसका वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया। निकाय चुनाव के दौरान पुलिस ने इसे नजरबंद रखा था। 

 
विज्ञापन
Agra News: मेयर के देवर ने पिस्टल से की फायरिंग, फेसबुक पर पोस्ट किया वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा की नवनिर्वाचित मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के देवर महेशपाल का रविवार को फायरिंग करते वीडियो वायरल हो गया। वीडियो देखकर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली। मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रविवार को 18 सेंकड का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें नजर आ रहा था कि सफारी सूट पहने महेशपाल एक-एक करके दो फायर करता है। गोली जमीन में चलाई थी। दो व्यक्ति पास ही बाइक पर खड़े हुए हैं। एक कार भी आ जाती है। बस भी खड़ी हुई है। वीडियो में महेशपाल सिंह लिखा हुआ है।

इसे भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और

विज्ञापन

दबिश देकर पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह पहले फेसबुक पर डाला गया था। बाद में डिलीट भी कर दिया गया। मगर, यह वायरल हो गया। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस को पता चला कि महेशपाल सिकंदरा के सरायबेगा का रहने वाला है। वह मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह का देवर है। पुलिस ने दबिश दी। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली।

दोनों लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपी के पास दो लाइसेंसी हथियार हैं। इसमें एक पिस्टल तो दूसरी राइफल है। पिस्टल जब्त कर ली गई है। आरोपी का कहना था कि वह ट्रांसपोर्ट नगर के पास पिस्टल टेस्ट कर रहा था। 

इसे भी पढ़ेंः-नई नवेली दुल्हन के साथ सोया था पति: सुबह उठकर सीधा पहुंचा थाने, जो कुछ बताया उसे सुनकर
विज्ञापन

हालांकि बताया यह भी गया है कि फायरिंग अपने पहचान के व्यक्ति की पिस्टल से की थी। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है। पुलिस ने महेशपाल को निकाय चुनाव के दिन भी नजरबंद किया था।

आरोपी से कोई रिश्ता नहीं

मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह का कहना है कि आरोपी से कोई रिश्ता नहीं है। उससे कई साल से बातचीत भी बंद है। वह खुद भी पुलिस को कानूनी कार्रवाई के लिए बोल रही हैं। देवर का घर आना-जाना नहीं है।

इसे भी पढ़ेंः-साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें