फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर की नीयत में खोट: विधवा भाभी से शादी करना नहीं कुछ और था उसका इरादा, सच पता चला तो उड़ गए होश

Sat, 16 Mar 2024 12:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

विधवा भाभी को देवर ने शादी का झांसा दिया। विश्वास जीतने के बाद उसका यौन शोषण किया। जब बात शादी की आई तो वो भाग निकला। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने भी उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 

 
विज्ञापन
crime with woman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के एक गांव निवासी एक विधवा ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। एसपी को बताया कि आरोपी पर दबाव बनाया तो वह भाग गया। ससुरालीजन उसे घर में बंद रखते हैं। बाहर नहीं निकलने देते हैं। उसको मारा पीटा जाता है। यौन शोषण करने वाले देवर व ससुरालीजन के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


विधवा ने बताया कि पति की मृत्यु 12 दिसंबर 2022 को बीमारी के चलते हो गई थी। कुछ दिनों बाद ससुरालीजन ने देवर के साथ शादी कराने की बात कही। इसके बाद देवर उसके साथ पति की तरह रहने लगा। पांच माह तक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। पांच माह जब शादी करने की बात कही तो ननद की शादी हो जाने के बाद कोर्ट मैरिज करने का भरोसा दिलाया। 30 नवंबर 2023 को ननद की भी शादी हो गई। इसके बाद जब देवर से शादी करने की बात कही तो वह घर छोड़ कर भाग गया।

इसके बाद से ही ससुरालीजन ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे घर से बाहर नहीं निकलने देते और ताला लगाकर रखते हैं। जिस कारण से उसके बच्चे भी भूखे प्यासे रहते हैं। ससुरालीजन की प्रताड़ना से वह परेशान हो चुकी है। किसी तरह से छिपकर शिकायत करने आई है। एसपी ने शिकायत पर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें