फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: आलू चुराने के आरोप में महिला को खौफनाक सजा, फाड़ दिए कपड़े...हैवानियत की हदें की पार

Sat, 16 Mar 2024 12:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला को डंडे से पीटे जाने का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीड़िता पर नामजद लोगों ने आलू चोरी का आरोप लगाकर पिटाई की थी। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है।
विज्ञापन
woman crime, woman, love, love bird - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला को डंडे से पीटे जाने व कपड़े फाड़े जाने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जब महिला थाने में शिकायत करने पहुंची तो सामने वाले पक्ष ने महिला पर आलू चोरी का ही आरोप लगा दिया। हालंकि पुलिस ने महिला के बयान व वीडियो के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के साथ अभ्रदता करने वाला  वायरल वीडियो 29 फरवरी को बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का वीडियो वायरल हुआ। रात के समय के वीडियो में कुछ लोग एक महिला को डंडे से बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे हैं। वायरल हुए वीडियो के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि 29 फरवरी को नामजद लोगों ने खेत पर खुदाई करने गई एक महिला के साथ आलू चोरी का आरोप लगाकर पिटाई की थी।

 एक आरोपी ने असलहा के बल पर महिला के कपडे़ फाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की थी। परिवार की महिला के आने पर महिला बच सकी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी नरेंद्र कुमार, राजीव, दीपू और कृष्ण मुरारी के खिलाफ छेड़छाड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि घटना 29 फरवरी की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है। शीघ्र ही गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें