यौन इच्छाओं के प्रति अरुचि बड़ी समस्या
विशेषज्ञों से बात करके लें सलाह
निदेशक डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि यौन इच्छाओं के प्रति अरुचि एक बड़ी समस्या है। यही वजह है कि शहर में एक स्पेशलाइज्ड सेंटर की आवश्यकता है। लेकिन इससे भी पहले जरूरत है सामाजिक जागरूकता की। अपनी रिश्ते में दरार पैदा करने या उसके टूटने का रिस्क लेने से अच्छा है कि आप बात करें, एक उच्च गुणवत्ता वाले ऐसे सेंटर पर जाकर विशेषज्ञों से बात करें, जहां आपको पूरी निजता प्रदान की जाए।
कम उम्र में ही नपुंसकता की ओर बढ़ने लगते हैं पुरुष
मुंबई से आए सेक्सुअल हेल्थ फिजीशियन डॉ. दीपक जुमानी ने कहा कि दंपतियों में बेमेल यौन इच्छा उन्हें लगातार परेशान करती रहती है। यह नाराजगी बेडरूम से बाहर भी तबाही मचाती है, जिसमें झगड़े होते हैं और बात तलाक तक भी पहुंच जाती है। पुरुषों के साथ समस्या यह है कि खराब जीवनशैली की वजह से वे कम उम्र में ही नपुंसकता की ओर बढ़ने लगते हैं जबकि बढ़ती उम्र में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में लगातार गिरावट की वजह से ऐसा होता है।
यह भी पढ़ेंः- साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का
डॉक्टर से बात करके लें सलाह
- फोटो : अमर उजाला।
इन बातों को फॉलो करके ला सकते हैं सुधार
वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. अरुण तिवारी ने बताया कि यदि आप सेक्स में रूचि नहीं रखते हैं क्योंकि रिश्ते में कुछ गलत है तो परामर्श करने का प्रयास करें। यूरोलॉजिस्ट डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि सुखद यौन संबंध पति और पत्नी को भावनात्मक रूप से करीब लाते हैं। तनाव को कम करते हैं। इससे सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। डॉ. अनुज ने कहा कि अच्छी जीवनशैली, सात से आठ घंटे की गुणवत्ता वाली नींद, तनाव से दूर रहना, जिंक से भरपूर आहार लेना ये सभी टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके हैं।
यह भी पढ़ेंः- अवारा सांड के हमले से टूटी हड्डी: किसान ने SDM और DM को भेज दी नोटिस, बोला-इलाज कराने को दें