फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अमर उजाला की खबर पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, जल्द बनेगा बांकेबिहारी मंदिर मार्ग

Tue, 27 Jul 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

अमर उजाला ने मथुरा और वृंदावन की जर्जर सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया, जिसे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संज्ञान लेते हुए सड़कों के निर्माण के लिए विभाग से प्रस्ताव देने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
वृंदावन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को मथुरा आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड से प्रस्ताव बनाकर देने के आदेश दिए हैं। वृंदावन में अटल्ला चुंगी से बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग को भी शीघ्र बनाए जाने के आदेश दिए गए हैं। अब जल्द ही बांकेबिहारी के भक्तों को गड्ढों से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


अटल्ला चुंगी से बांके बिहारी मंदिर के लिए जाने वाले रोड का पहले विभाग डामर की बना रहा था, लेकिन कार्ष्णि संत नागेंद्रदत्त ने उपमुख्यमंत्री को अमर उजाला में प्रकाशित 'डिप्टी सीएम साहब: जरा मथुरा की सड़कों पर नजर तो डालिए' समाचार का हवाला देते हुए बताया कि यह मार्ग हर साल बरसात में जलभारव के कारण जर्जर हो जाता है। इसलिए इस रोड का निर्माण सीसी का किया जाए। 

विभाग को प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए
संत नागेंद्रदत्त की मांग पर डिप्टी सीएम ने सीसी रोड बनाए जाने का प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए हैं। अटल्ला चुंगी से बांकेबिहारी कांप्लेक्स तक लगभग 800 मीटर रोड के निर्माण में 138 लाख का खर्च आना है, जबकि विभाग ने पहले 37 लाख का प्रस्ताव डामर रोड का बनाया था। इस प्रस्ताव को डिप्टी सीएम ने ठुकरा दिया है। अब यह मार्ग सीसी बनने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन में फोगला आश्रम से सुखदा भक्ति आश्रम तक सीसी रोड का भी प्रस्ताव संत नागेंद्रदत्त द्वारा दिया गया है। इसके साथ ही लगभग 4130 लाख की लागत से अकबरपुर-शेरगढ़ लगभग 17 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं लगभग 858 लाख की लागत से फरह रजवाहा रोड का काम भी प्रस्तावित है। इन सभी के प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने बनाकर भेजे हैं। 

पीडब्ल्युडी के एक्सईएन सनसवीर सिंह ने कहा कि पहले वृंदावन में अटल्ला चुंगी से विद्यापीठ चौराहे के समीप तक डामर रोड का निर्माण कराया जाना था, लेकिन अब इस सीसी रोड बनाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। प्रस्ताव पास होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें