गाय के हमले से घायल उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर यशवंत सिंह
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के टंकी चौराहे के पास बृहस्पतिवार को एक गाय ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी यशवंत सिंह सहित रामसेवक, हुकुम सिंह, अर्जुन और एक ट्रक ड्राइवर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने गाय के हिंसक होने की जानकारी पशुपालन विभाग को दी गई थी। सूचना पर डिप्टी सीवीओ फतेहाबाद और पशुधन प्रसार अधिकारी भूपेंद्र सिंह चाैराहे पर पहुंचे। गाय को बेहोशी का इंजेक्शन लगाते समय गाय ने सीवीओ यशवंत सिंह पर भी हमला कर दिया। इससे वह गिर पड़े और घायल हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने गाय को बेहोश किया और गोशाला में भेज दिया।