फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सानवी के नाबाद 54 रन भी नहीं आ सके काम, यूपी पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। वडोदरा में खेले गए महिला वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में आगरा की उभरती बल्लेबाज सानवी भाटिया ने नाबाद अर्धशतक जमाया। मगर, उनकी इस सराहनीय पारी के बावजूद उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश की टीम को पराजित कर दिया।
विज्ञापन


मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम निर्धारित 50 ओवरों में से 49 ओवर खेलकर 145 रन ही बना सकी। टीम दबाव में आ गई। ऐसे कठिन समय में आगरा की सानवी भाटिया ने 71 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके रहे। उत्तराखंड ने 45.5 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उत्तर प्रदेश की गेंदबाज भारती सिंह ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें