फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पैथोलॉजिस्ट के नाम पर चल रहे डेंटल क्लीनिक और किडनी अस्पताल, एक ही डिग्री पर खोल लिए लैब और क्लीनिक

Fri, 30 Jun 2023 03:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पैथोलॉजिस्ट के नाम पर डेंटल क्लीनिक और किडनी अस्पताल चल रहे हैं। यही नहीं एक ही डिग्री पर लैब और क्लीनिक संचालित हैं। 
विज्ञापन
अस्पताल का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में चंद डॉक्टरों की कारगुजारी तो देखिए। एक डिग्री के आधार पर अस्पताल, पैथोलॉजी लैब, किडनी सेंटर खोल लिए। यही नहीं आई सेंटर से लेकर डेंटल क्लीनिक तक पंजीकरण करा लिए। तीन-चार मामलों में पैथोलॉजिस्ट के नाम पर ही डेंटल क्लीनिक और किडनी अस्पताल का पंजीकरण कराया हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में यह खुलासा होने के बाद कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 15 चिकित्सकों के नाम से प्रदेश भर में चल रहे 449 चिकित्सकीय संस्थानों की जांच में एक और खुलासा हुआ है। इनमें किसी एक रोग या अंग के इलाज में विशेषज्ञ चिकित्सक के नाम से डेंटल, किडनी, स्किन केयर, नेत्र रोग समेत अन्य चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत करा लिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी एक मर्ज में विशेषज्ञ दांत, आंख, त्वचा और किडनी के इलाज में विशेषज्ञ नहीं हो सकता है। वैसे भी एक चिकित्सक एक ही चिकित्सकीय संस्थान में पूर्णकालिक सेवाएं दे सकता है। जांच में पाया गया है कि तीन-चार मामलों में डिग्री केवल पैथोलॉजिस्ट की होने पर भी डेंटल क्लीनिक और किडनी अस्पताल तक का पंजीकरण कराया हुआ है। एक चिकित्सक की डिग्री पर विभिन्न चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत करा संचालित किए जा रहे हैं। संदिग्ध चिकित्सकीय संस्थानों पर टीम छापा मार रही है। ऐसे सभी संस्थानों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते

एक विशेषज्ञ चिकित्सक कई रोगों का विशेषज्ञ नहीं

आईएमए अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव का कहना है कि एक चिकित्सक दंत रोग, किडनी रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ और पैथोलॉजिस्ट नहीं हो सकता। निश्चित ही पंजीकरण में फर्जीवाड़ा हुआ है। आईएमए ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ सख्त है। एथिकल कमेटी की बैठक में भी निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड पहुंची कार, महिला सहित चार की मौत, छह घायल

जांच न पड़ताल, आंख मूंदकर दे दिए लाइसेंस

स्वास्थ्य आरटीआई कार्यकर्ता शफी हैदर जाफरी का कहना है कि 15 डॉक्टरों के नाम से 449 चिकित्सकीय संस्थान खुल गए इसमें स्वास्थ्य विभाग की भी मिलीभगत है। इनके रिकॉर्ड और चिकित्सकीय संस्थानों की भौतिक सत्यापन क्यों नहीं किया। यहां तक कि एक विधा में माहिर डॉक्टर की डिग्री पर कैसे अलग-अलग विधा के चिकित्सकीय संस्थान चलते रहे। इसके खिलाफ कोर्ट में जाएंगे।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टर के नाम से विभिन्न विशेषज्ञता वाले चिकित्सकीय संस्थान

  • डॉ. अमित कुमार : प्रकृति डे केयर ई सेंटर, श्री रामरतन हॉस्पिटल, कृष्णा पैथोलॉजी लैब, वेदास डेंटल क्लीनिक।
  • डॉ. राजेश कुमार : केजे हॉस्पिटल, प्राइम डेंटल क्लीनिक, संध्या पैथोलॉजी लैब, देवरिया स्किन केयर क्लीनिक।
  • डॉ. अनिल कुमार : एक्यूरेट पैथोलॉजी लैब, सिटी एक्सरे एंड पैथोलॉजी, डॉ. अनिल कुमार क्लीनिक।
  • डॉ. अरुण कुमार : डॉ. अरुण कुमार अल्ट्रासाउंड क्लीनिक, डोकॉप डी लैब।
  • डॉ. अरविंद कुमार : एसए पैथोलॉजी, आगरा अल्ट्रासाउंड सेंटर, पूनम हॉस्पिटल, कुमार पॉलीक्लीनिक
  • डॉ. अशोक कुमार गुप्ता : ग्याप्रसाद हॉस्पिटल, पूजा पैथोलॉजी लैब, सांई प्रकाश अल्ट्रासाउंड सेंटर।
  • डॉ. अशोक कुमार : निधि आई एंड मल्टीस्पेशियलिटी सेंटर, जीआर पैथोलॉजी लैब, न्यूआरपी डायग्नोस्टिक सेंटर
  • डॉ. बालेंद्र सिंह सोढ़ी : श्री पैथोलॉजी लैब, आरएस डायग्नोस्टिक सेंटर, डिवाइन ग्रेस हॉस्पिटल।
  • डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय : आगरा हेल्थकेयर पैथोलॉजी लैब, ग्लोबल हॉस्पिटल, आकाश डायग्नोस्टिक सेंटर, आस्था हॉस्पिटल।
  • डॉ. रविंद्र सिंह : नाइस पैथोलॉजी लैब, आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर, अग्रवाल हॉस्पिटल।
  • डॉ. सुनील कुमार : जीएम हॉस्पिटल, दिव्या डाग्नोस्टिक सेंटर, प्रिया पॉलीक्लीनिक।
  • डॉ. अनुराग सिंह : प्रज्ञा हॉस्पिटल, स्किन प्लस क्लीनिक, किडनी केयर सेंटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें