बरहन में बुखार ने ली बालक की जान
बरहन के सराय जयराम गांव में मंगलवार को बुखार से पीड़ित 12 वर्षीय दीपक पुत्र धर्मवीर की मौत हो गई। उसे तीन दिन से बुखार आ रहा था। इस गांव में 50 से ज्यादा लोग बीमार हैं। सोमवार को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आकर लोगों की जांच कर दवाएं दी थी। 35 लोगों के खून का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था।
मृतक के चाचा बनी सिंह ने बताया कि दीपक को तीन दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जा रहे थे। पर, रास्ते में ही मौत हो गई। दीपक के पिता धर्मवीर गुजरात में मजदूरी करते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में 50 से अधिक लोग बीमार हैं, जिनमें बच्चों की संख्या अधिक है । बीमारों में करन (6), हेमलता (30) पत्नी मनोज कुमार, कृष्णा (2), पुत्र मनोज, दीपक (10 पुत्र हेतराम, शिवम (17) का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।