फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में डेंगू के बढ़ते मामले: अब तक 500 मरीज मिले, तीन की मौत

Wed, 27 Oct 2021 02:59 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में डेंगू और वायरल बुखार बेकाबू हो रहा है। देहात क्षेत्रों में इसका अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। बुखार से अब तक कई गांवों में दर्जनों मौत हो चुकी हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े सिर्फ तीन मौत की पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा: एसएन के डेंगू वार्ड में मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डेंगू बेकाबू हो रहा है। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग मौतों के आंकड़े पर तीन की ही पुष्टि कर रहा है। लेकिन गांवों में हो रहीं मौतें कुछ और ही हालात बयां कर रही हैं। पिनाहट क्षेत्र में डेंगू और वायरल बुखार से अब तक करीब तीस से अधिक की मौत हो चुकी हैं। जिनमें मासूम बच्चों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन


आगरा में बुधवार को डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं। अब आगरा में डेंगू के 500 मरीज हो गए हैं। 10 साल में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। वहीं अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया ऑडिट में दो मरीजों की डेंगू से मौत  की पुष्टि हुई है। एक मरीज की सितंबर में मौत हुई थी। अब तक तीन मरीज की मौत डेंगू से हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें