आगरा में डेंगू और वायरल बुखार बेकाबू हो रहा है। देहात क्षेत्रों में इसका अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। बुखार से अब तक कई गांवों में दर्जनों मौत हो चुकी हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े सिर्फ तीन मौत की पुष्टि कर रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में डेंगू बेकाबू हो रहा है। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग मौतों के आंकड़े पर तीन की ही पुष्टि कर रहा है। लेकिन गांवों में हो रहीं मौतें कुछ और ही हालात बयां कर रही हैं। पिनाहट क्षेत्र में डेंगू और वायरल बुखार से अब तक करीब तीस से अधिक की मौत हो चुकी हैं। जिनमें मासूम बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
आगरा में बुधवार को डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं। अब आगरा में डेंगू के 500 मरीज हो गए हैं। 10 साल में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। वहीं अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया ऑडिट में दो मरीजों की डेंगू से मौत की पुष्टि हुई है। एक मरीज की सितंबर में मौत हुई थी। अब तक तीन मरीज की मौत डेंगू से हुई है।