फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित अधिवक्ता, छात्रा सहित सात मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित अधिवक्ता, छात्रा सहित आठ मरीजों की मौत हो गई। जिले में बुखार से पीड़ित बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग स्थानों पर उपचार ले रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में 1022 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिला अस्पताल की जांच में 25 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

औंछा थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी दिवारीलाल की 85 वर्षीय पत्नी शांती देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शनिवार को हालत बिगडने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी ब्रजेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी ममता देवी को शुक्रवार को बुखार आया। शनिवार को हालत बिगडने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जरामई निवासी 58 वर्षीय अधिवक्ता नियाम सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। यहां शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
आलीपुर खेड़ा में महिला और युवक की मौत
आलीपुर खेड़ा। कस्बा निवासी राधाकृष्ण कठेरिया के 17 वर्षीय पुत्र बलराम उर्फ विकास को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उसका कस्बा के ही एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अलीपुर पट्टी के नगला खंदारी निवासी रनवीर सिंह शाक्य की 45 वर्षीय पत्नी ललिता को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बेवर में बुखार से पीड़ित छात्रा की मौत
बेवर। कस्बा बेवर के मोहल्ला जीटी रोड मध्य पीपल वाली गली निवासी अमित मिश्रा की 12 वर्षीय पुत्री मांडवी को दो दिन पूर्व बुखार आया था। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात कक्षा सात की छात्रा मांडवी की मौत हो गई।
अजीतगंज में बुखार से वृद्धा की मौत
अजीतगंज। गांव में बुखार के मरीजों की संख्या के साथ साथ मौत होने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। अजीतगंज गांव में अब तक बुखार के मरीजों की संख्या लगभग पांच सौ के आंकड़े को पार कर गई है। इनमें से कई ठीक हो गए हैं तो कइयों का इलाज अभी भी आगरा, सैफई व मैनपुरी सहित कई प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा है। शनिवार को गांव निवासी 60 वर्षीय रामकिशोर की बुखार से पीड़ित होने के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें