फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीपुर केशोपुर में वृद्ध का शव पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा/रामनगर। चौकी क्षेत्र के गांव अलीपुर केशोपुर निवासी एक वृद्ध का शव शनिवार की सुबह एक खेत में पेड़ पर लटका मिला। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वृद्ध दो दिन से घर से लापता थे। उन्हें कुछ लोग अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव अलीपुर केशोपुर निवासी 65 वर्षीय पुत्तू लाल बाथम का शव शनिवार की सुबह गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ पर लटकता मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव लटकता देखने के बाद परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह व चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस न शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पड़ोस गांव की एक महिला ने मृतक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला के गांव व घर के कुछ लोग दो दिन पूर्व घर से बुला ले गए। परिजनों ने उक्त लोगों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। हालाकि समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
नामजद लोगों के खिलाफ दी हत्या की तहरीर
गांव अलीपुर केशोपुर निवासी पुत्तू लाल का शव शनिवार की सुबह खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला था। देर शाम मामले में मृतक के भाई लल्लू सिंह ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उसके भाई से नामजद लोग चुनाव की रंजिश मानते थे। शुक्रवार की रात को नामजद लोग एक मामले में समझौता के लिए भाई को साथ ले गए थे। पुत्तू लाल को ले जाते हुए पत्नी व पुत्री ने देखा। नामजद लोगों ने ही उनकी हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया। पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें