रफ़रोजाबाद ! नगर निगम में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करती महापौर और नगर आयुक्त
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में नगर निगम सुबह और शाम को सफाई कराएगा। बुधवार शाम को बैठक में मेयर नूतन राठौर और नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए।
मेयर नूतन राठौर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में सुबह और शाम को सफाई कराई जाए। इससे मच्छरों का प्रकोप रोका जा सकेगा। निर्माण विभाग के एक्सईएन अतुल पांडेय को निर्देशित किया कि टूटी नालियाें का निर्माण कराया जाए।
जेडएसओ दलवीर सिंह को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का निस्तारण करा तत्कान किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत आदि मौजूद रहे।