फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त कराए जीटी रोड किनारे बने मकान

विज्ञापन
15एमएनपी-18-नवीनगंज में जीटीरोड के किनारे अवैध मकानों पर चलता महाबली - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। जीटी रोड के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे निर्माण आखिरकार ध्वस्त करा दिए गए। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एनएचएआई ने निर्माण ध्वस्त किए। अपने आशियानों को उजड़ता देख लोग दुखी नजर आए। हालांकि इन्हें हटाने के लिए पूर्व में कई बाहर मोहलत दी जा चुकी थी।
विज्ञापन

वर्तमान में जीटी रोड के चौड़ीकरण काम चल रहा है। इसमें भूमि अधिग्रहण के बाद निर्माण का काम शुरू हो गया है। लेकिन नवीगंज में जीटी रोड किनारे के निर्माण भवन स्वामी नहीं हटा रहे थे। इसके लिए प्रशासन उन्हें कई बार अल्टीमेटम दे चुका था। तीन दिन पहले आखिरी बार निर्माण हटाने के लिए समय दिया गया था।
जिसके बाद सोमवार को सुबह ही उप जिलाधिकारी पीसी आर्य, क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन व एनएचएआई के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण ध्वस्त कराए गए। देखते ही देखते जीटी रोड की जद में आ रहे सभी निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। चेतावनी के चलते पहले ही लोगों ने ये भवन खाली कर दिए थे। लेकिन फिर भी अपनी मेहनत से बनाए गए मकानों को गिरता देख लोग दुखी नजर आए।
विज्ञापन

नवीगंज में 40 दुकानों और मकान के मालिक प्रकाश पांडेय ने हाइवे अथॉरिटी व प्रशासनिक अधिकारियों से दो दिन का और समय मांगा है। निवेदन पर एसडीएम पीसी आर्य व क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन ने उन्हें मोहलत दे दी है। उन्होंने कहा है कि अगर दो दिन में निर्माण नहीं हटाया गया तो फिर से जबरन उन्हें ध्वस्त कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें