फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटो टूटने से खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। ओएचई तार में उलझकर दिल्ली रेलखंड पर सोमवार को मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के पेंटों टूट गए। इससे दोनों ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। इससे छह से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे करीब दिल्ली रेलखंड पर पोरा व जलेसर रोड रेलवे स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी का पेंटो ओएचई तारों में फंसकर टूट गया। इसके चलते ओएचई ट्रिप कर गई तथा मालगाड़ी खड़ी हो गई। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर मौके पर पहुंची तकनीकी विभाग की टीम ने करीब सवा घंटे बाद टूटे पेंटो को ठीक किया। तब जाकर रूट क्लीयर हो सका।
इसके कुछ देर बाद करीब ढाई बजे अजायबपुर रेलवे स्टेशन के निकट लूप लाइन में दिल्ली से दनकौर आ रही पैसेंजर ट्रेन का पेंटो ओएचई तारों में फंसकर टूट गया। शाम करीब छह बजे एक मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को चलाया जा सका। इस दौरान ट्रेन में बैठे रेल यात्री खासे परेशान रहे। इस दौरान दो पैसेंजर ट्रेनों सहित 6 ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें