फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडटैप स्कीम में छूट का दायरा बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
सांसद को ज्ञापन सौंपते एक्सपोर्टस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रोडटैप स्कीम में मालभाड़े में छूट की दर दस प्रतिशत किए जाने की मांग को लेकर कांच निर्यातकों ने बुधवार को सांसद, विधायक और जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री को नामित ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में हस्तशिल्प के माध्मय से निर्मित कांच उत्पादों का निर्यात करने वाले उद्योगपति और उद्यमी बुधवार को सांसद, विधायक व जिला प्रशासन के आला अफसरों के दरवाजों पर पहुंचे। इस दौरान एक्सपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश बंसल टोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने करीब 150 साल पुराने कांच निर्यात उद्योग को बचाने की गुहार लगाई।
एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार, जीएसटी लागू होने के बाद कांच उद्योग को 2.8 प्रतिशत ड्रॉबैक और 1.3 प्रतिशत रोडटैप स्कीम में छूट मिल रही है। हालांकि जीएसटी के दायरे से बाहर नैचुरल गैस पर मिलने वाली ड्यूटी व अन्य छूट भी एक्सपोर्ट इकाईयों को अब नहीं मिलती हैं। इससे कांच उत्पादों की लागत में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। प्रतिनिधिमंडल ने रोडटैप स्कीम में छूट का दायरा बढ़ाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र कुमार जैन, राजकुमार मित्तल, राजेंद्र जैन, राजेंद्र गुप्ता, सरवर हुसैन, सुनील प्रकाश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जनहित के कार्यों में निर्यात उद्योग की भूमिका अग्रणी
- पर्यावरण के दृष्टिकोण से संवेदनशील फिरोजाबाद में निर्यातकों द्वारा करीब 50 हजार नए पौधों का रोपण तीन वर्ष में कराया गया।
- कोरोना काल में निर्यातकों ने असहायों को एकमाह तक प्रतिदिन करीब तीस हजार पैकेट भोजन उपलब्ध कराया।
- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में निर्यातकों ने मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल को कई महत्वपूर्ण चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें