फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत वकीलों पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बुधवार को जिला जज को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अपंजीकृत वकीलों पर न्यायालय परिसर में रोक लगाने और न्यायालयों में बार एसोसिएशन द्वारा प्रचलित वकालतनामा मान्य किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बुधवार को बार के अध्यक्ष सौरभ यादव ने दिए ज्ञापन में कहा गया है कि दीवानी न्यायालय परिसर में मैनपुरी बार एसोसिएशन ही वकीलों की पंजीकृत संस्था है। जो वकीलों की हर गतिविधि के लिए जिला जज के समक्ष जिम्मेदार है। दीवानी परिसर में कई लोगों के पंजीकृत नहीं होने के बाद भी अदालतों में न्यायिक काम करने की शिकायतें मिली हैं। उनके द्वारा ऐसा करने से वादकारियों को नुकसान होने की संभावना है। कई लोग बार एसोसिएशन के वकालतनामा के बजाए सादा वकालतनामा का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे बार एसोसिएशन को राजस्व की हानि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें