दिल्ली की सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को मुबारक महल स्थित पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा है। टीम ने कफ सिरप और नारकोटिक्स की दवाओं की खरीद बिक्री के बिल खंगाले कंप्यूटर पर भी बिल सीट की जांच की।
आगरा में दिल्ली की नारकोटिक्स विभाग की टीम ने दवा बाजार के पांच मेडिकल स्टोर पर छापा मारा है। कार्रवाई गोपनीय रही है और स्थानीय औषधि विभाग को भी शामिल नहीं किया गया। टीम ने मेडिकल स्टोरों से दवाओं की खरीद बिक्री के बिल खंगाले हैं। टीम ने फर्जी बिल की आशंका पर इनको जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली की सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को मुबारक महल स्थित पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा है। टीम ने कफ सिरप और नारकोटिक्स की दवाओं की खरीद बिक्री के बिल खंगाले कंप्यूटर पर भी बिल सीट की जांच की। संचालकों से पूछा गया कि यह दवाएं कहां से खरीदी और कहां बिक्री की गई। इनको संचालकों ने बिल दिखाएं। बिल फर्जी प्रतीत होने पर इनको जब्त कर लिया गया। टीम ने नोटिस देकर संचालकों से और बिल मांगे हैं। टीम के छापे पर कई संचालक अपनी दुकानों को शटर डाल कर बंद कर लिया।
आगरा फार्मा एसोसिएशन के प्रवक्ता पुनीत कालरा ने बताया कि बीते साल अक्टूबर में दिल्ली नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने जीएस ट्रेडर्स पर छापा मारा था यहां नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री का सारा डाटा जब्त कर ले गए थे । उनसे मिले बिल के आधार पर दिल्ली की टीम दोपहर 3:00 बजे निरीक्षण करने आई थी बिल जांचें है।