फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: घर के पास तालाब में डूबकर दो साल के बेटे की मौत, शव को गोद में लेकर बिलखी मां

Fri, 25 Feb 2022 01:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, एटा

सार

मासूम बेटे के शव देखते ही मां बेसुध हो गई। होश आया तो शव को गोद में लेकर खूब रोई। मां की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। 
विज्ञापन
बेटे के शव को गोद में बिलखी मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जलेसर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह गांव नगवाई के तालाब में मासूम बच्चे का शव पड़ा मिला। गांव के किशन कुमार नागर का दो वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार गुरुवार दोपहर दो बजे से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। घर के पास ही तालाब है। अनहोनी की आशंका पर तालाब खाली कराया गया। जिसमें ऋषभ का शव पड़ा मिला। 

विज्ञापन


गांव नगवाई निवासी किशन कुमार बेलदारी पर कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। किशन ने बताया कि उसका दो वर्षीय पुत्र ऋषभ बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक जब बच्चा नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

परिजनों ने रातभर खोजा

परिजन सहित गांव के अन्य लोग उसे रात भर खोजते रहे। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने तालाब का पानी निकालकर इसे खाली कराया। पानी निकलते ही तालाब में मासूम की शव पड़ा मिला। कुछ समय बाद परिजनों ने पुलिस को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

उन्होंने खेलते-खेलते तालाब में डूबने की आशंका जताई। थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि मासूम के लापता होने की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी गई थी। जानकारी होने पर गांव में पुलिस गई। तब तक उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें