छह केंद्रों पर कल से होंगी डीएलएड सत्र परीक्षाएं
- डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को तैयारियों के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की सत्र परीक्षाएं 8 जनवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के निर्देश दिए हैं।
प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बैठक ली। प्राचार्य ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक आठ से 13 जनवरी तक चलने वाली डीएलएड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि डीएलएड सत्र परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, डीएवी इंटर कॉलेज मैनपुरी, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी और आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 से 10 जनवरी तक और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होंगी।