फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की पूर्व संध्या पर स्कूलों और कॉलेजो में मना दीपोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली की पूर्व संध्या पर स्कूलों में दीपोत्सव का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर, दीप सजाओ आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्यों ने ग्रीन पटाखे चलाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

राजा का बाग स्थित एसजेडी पब्लिक स्कूल और पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में रंगोली, निबंध और दीपमाला प्रतियोगिता हुई। इसमें मां लक्ष्मी, भगवान गणेश के पोस्टर एवं चार्ट तैयार किए। पैरामेडिकल विभाग के छात्र विपिन कुमार और सुनील कुमार ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बनाया। प्रधानाचार्य लोकेंद्र पाल, प्रबंधक चंद्रवती, राजश्री, मधु, कंचन, संतोष श्रीवास्तव, डॉ. शिवपाल मौजूद रहे।जैक एन जिल स्कूल में दीप सज्जा प्रतियोगिता में प्रबंधक राहुल अग्रवाल, प्रधानाचार्य संध्या अग्रवाल, श्रुति चौहान, काव्या भदौरिया, सार्थक, जान्हवी मौजूद रहे।
------
जेएस के बच्चों ने किया रामलीला का मंचन
जेएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बाईपास रोड गंगा नगर में रामलीला मंचन का आयोजन हुआ। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतारी गई। निदेशक अनिल यादव और प्रधानाचार्य नीलम भाटिया ने छात्र-छात्राओं को दिवाली के बारे में जानकारी दी। संचालन बीएस चौहान ने किया। इस अवसर पर अम्रता सिंह, दामोदर सिंह, स्नेहलता, सुरुचि यादव, रवि कांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
शिक्षा की ज्योति से दूर करें अशिक्षा का अंधियारा
भोगांव। प्राथमिक विद्यालय रजवाना पर एक दीया शहीदों के नाम कार्यशाला का खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला ने निरीक्षण किया। कहा कि इस दिवाली पर शिक्षक शिक्षा की ज्योति से अशिक्षा का अंधियारा दूर करें तभी दिवाली त्योहर की सार्थकता सिद्ध होगी। कक्षा एक के 20 छात्रों को व्हाइट बोर्ड प्रदान किए। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामसेवक, अध्यापक अरुण प्रताप सिंह, इमरान जावेद खान, अनुपम, निर्मला राजपूत आदि मौजूद रहे।
-------
दीपक सजाने में शालिनी रहीं प्रथम
प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय में दीपक सजाओ प्रतियोगिता में शालिनी ने प्रथम, अमित ने द्वितीय और रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापिका प्रधानाध्यापिका सरिता ने सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की शपथ दिलाई। भावना यादव, अपूर्वा यादव, दीपिका रानी, महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
------
मिट्टी के दीप जलाने की शपथ
करहल। गढिुया चौराहा के पास स्थित न्यू लॉर्ड कृष्णा ग्लोबल एकेडमी में प्रकाश उत्सव में रंगोली प्रतियोगिता हुई। निधी यादव प्रथम, नेंसी द्वितीय और जान्हवी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रबंधक श्याम सिंह यादव, दीपक कुमार, किरन यादव, फराह खान, रहनुमा, खुशनमा, गजाला खान आदि मौजूद रहीं।
------
कलश सज्जा में ऋतु प्रथम
घिरोर। एसएसडी एजुकेशनल एकेडमी में कलश सज्जा, बधाई पत्र सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ जीजीआईसी की प्रधानाचार्य साधना सिंह ने मां सरस्वती की पूजा के साथ किया। कलश सज्जा में ऋ तु प्रथम, यश्वी द्वितीय, काकुल गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। बधाई कार्ड सज्जा में स्वामी आदित्य नरवार प्रथम, आरव द्वितीय, सोना तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई हाउस द्वितीय और विवेकानंद हाउस तृतीय स्थान पर रहा। प्रबंधक सर्वेश गुप्ता, प्रधानाचार्य विपिन यादव, उप प्रधानाचार्य केएन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-------
दीप जलाकर किया पर्यावरण की रक्षा का अह्वान
कुसमरा। केआरएस अकेडमी में पोस्टर और दीप सज्जा प्रतियोगिता का शुभारंभ दयाल महेश सेवा संस्थान के सचिव अनूप पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में स्वाति, पिंकी, श्रुति, काजल, आकांक्षा, प्रताप, विभूति, गुड्डन, नेहा, अनीता और शिवानी शर्मा ने प्राप्त किया। महाविद्यालय के सचिव ध्रुव यादव ने छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य प्रशांत यादव, राजा पाठक, मधुर पांडेय, भूपेश यादव, वर्षा यादव, रिंकी यादव, कल्पना, सपना सिसौदिया, सोनम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें