फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर से दो सीरप के नमूने लिए

Fri, 12 Jan 2024 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर से दो सीरप के नमूने लिए
विज्ञापन

- निरीक्षण के दौरान दवाओं का स्टॉक और खरीद बिल भी जांचे
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। दवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए लगातार दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाते हैं। इसी के तहत औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने घिरोर में दो मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो सीरप के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने घिरोर स्थित आजाद मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने दवाओं के क्रय विक्रय बिल के साथ ही दवाओं का स्टॉक भी चेक किया। उन्होंने कहा कि सभी दवाओं का विक्रय करते समय बिल दिया जाए। उन्होंने मेडिकल स्टोर से दो कफ सीरप के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके बाद वे पास ही स्थित गुरुकृपा मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। यहां भी उन्होंने दवाओं के अभिलेख आदि चेक किए। साथ ही विक्रेता को एक्सपाइरी दवा अलग रखने के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक के आने की सूचना मिलते ही अन्य मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर चले गए। इसके बाद औषधि निरीक्षक वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें