उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की शाम नाले की सफाई के दौरान बोरे में युवती की लाश मिली। पुलिस 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं करा सकी। शहर में पहले भी चार युवतियों और एक महिला की हत्या कर लाश फेंकी गईं। इनमें से एक की भी शिनाख्त न होने से हत्याकांड राज बने हैं।
घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के टैंक चौराहे की है। यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा के समीप एक प्लाट में 6 फरवरी 2021 को महिला की अधजली लाश मिली थी। हत्या कर लाश फेंकी गई थी। चेहरा जला दिया गया था। घटनास्थल पर चूड़ियां टूटी मिलीं। महिला गले में मंगलसूत्र, पैरों में बिछुए, नाक में बाली, दाहिने पैर में काले रंग का धागा, लाल-हरी व पीले रंग की छींटदार साड़ी पहने थी।
मौके पर चप्पल, पानी की बोतल और माचिस का पैकेट भी मिला था। पुलिस आगरा के आसपास के साथ ही दिल्ली एनसीआर में गई, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए फॉरेंसिक वैज्ञानिकों से स्केच भी दो बार तैयार कराया। इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। पहचान तक नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ेंः- पिता के खिलाफ बेटी पहुंची अदालत: बोली- मुझे शादी करने के लिए दें 15 लाख, भरण-पोषण अलग, बात सुन