फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर मिली विवाहिता की लाशः चार साल के बेटे के साथ पति फरार, पांच दिन पहले घर आई थी साली

Tue, 14 Mar 2023 12:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रेलवे में ठेकेदारी करने वाला बिहार का एक युवक परिवार के साथ आगरा में रह रहा था। सोमवार को उसकी पत्नी का शव घर के अंदर पड़ा मिला। मौके से पति व बच्चा गायब है। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह विवाहिता का शव घर के अंदर पड़ा मिला। पति व बच्चा गायब हैं। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस पति व बच्चे की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के जारुआ कटरा गांव की है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी वीरेंद्र कुमार पत्नी खुशबू (28) और चार साल के बेटे सचिन के साथ करीब दो महीने से यहां किराये के मकान पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले उसके घर साली भी बेटे के साथ आई थी। 

दूध वाला पहुंचा तब हुई जानकारी

सोमवार की सुबह वीरेंद्र कुमार के यहां दूध वाला दूध लेकर पहुंचा। उसने काफी देर आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने मकान मालिक कोतवाल सिंह को बताया। इस पर मकान मालिक और आसपास के लोग पहुंच गए। कमरे को खोला गया तो भीतर वीरेंद्र की पत्नी खुशबू का शव पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर डीसीपी सोनम कुमार और मलपुरा थाना पुलिस पहुंच गई। 

पति और बच्चा घर से गायब

बताया गया कि पति वीरेंद्र कुमार रेलवे में ठेकेदारी करता है। मौके पर पति और बच्चा नहीं मिले। इससे लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पति और बच्चे की तलाश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें