फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कारोबारी की हत्या करके रेलवे लाइन किनारे फेंका शव, झाड़ियों में पड़ी मिली गाड़ी; साझीदार पर शक

Wed, 08 Nov 2023 02:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कारोबारी की हत्या करके रेलवे लाइन किनारे शव फेंका गया। वहीं पास में ही झाड़ियों में उनकी गाड़ी  पड़ी मिली। फरजिन ने साझीदार पर हत्या करने का शक जताया है। 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को कारोबारी का शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। मौका मुआयना करके तथ्य जुटाए। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के घटिया आजम खां निवासी सोल कारोबारी भारत (28) की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। उनका शव बिचपुरी में रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह लोगों ने देखा तो घर में खबर दी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही झाड़ियों में उनकी एक्टिवा पड़ी थी। 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: 'जब नहीं दिखेगा ताज... तो क्यों आएंगे पर्यटक', पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंचे परिजन ने भारत के साझीदार पर हत्या करके शव फेंकने का शक जताया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें