फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 'जब नहीं दिखेगा ताज... तो क्यों आएंगे पर्यटक', पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला

Wed, 08 Nov 2023 01:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में स्मॉग की चादर से ताजमहल भी प्रभावित हो रहा है। मंडलायुक्त ने चिंता व्यक्त करते हु कहा किए 'जब नहीं दिखेगा ताज... तो क्यों आएंगे पर्यटक'। आगे पढ़ें आखिर पूरा मामला क्या है? 
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्मॉग की चादर से ताजमहल भी प्रभावित हो रहा है। मंडलायुक्त ने मंगलवार को आगरा, मथुरा, मैनपुरी व फिरोजाबाद डीएम के साथ प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह मुद्दा उठाया। मंडलायुक्त ने कहा कि जब ताजमहल नहीं दिखेगा तो फिर पर्यटक शहर में क्यों आएंगे। यह स्थिति जन स्वास्थ्य के साथ शहरी आर्थिक व पर्यटन को प्रभावित करेगी।

विज्ञापन


मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने ताजमहल के आसपास हर 2 घंटे पर टैंकर व स्मॉग गन से छिड़काव के निर्देश दिए। उन्होंने चारों जिलों के डीएम से रिपोर्ट तलब की। साथ ही सड़क किनारे प्रतिदिन तीन बार छड़काव कराने, निर्माण सामग्री को ढक कर रखने, पेड़-पौधों पर स्प्रिंकलर से छिड़काव और मशीनों से साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP: पीट-पीटकर चेहरा बिगाड़ा... फिर हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंका, तड़पकर निकले प्राण; देखकर बिलख पड़े घरवाले
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कूड़ा नहीं जलना चाहिए। मैनपुरी डीएम को पराली जलाने पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से पर्यावरण सेंसर व एक्यूआई का डाटा लिया जा रहा है। इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) स्टेशन की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रतिदिन एक्यूआई की समीक्षा होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: शादीशुदा पर आया युवक का दिल, मौका देखकर भगा ले गया; पति को भनक तक न लगी... दुखड़ा सुन पुलिस भी चकराई

मंडलायुक्त ने कहा कि सभी डीएम प्रतिदिन बैठक करें। प्रदूषण नियंत्रण उपायों की रिपोर्ट संबंधित विभागों से मांगें। मानक व नियमों की अनदेखी पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में सभी जिलों के डीएम, नगरायुक्त और प्राधिकरण उपाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें