फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कस्बे के गणेशपुर रोड पर नहर के समीप युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। फिर भी पुलिस की जांच जारी है। युवक के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

मूल रूप से फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद का रहने वाला रिषभ (22) पुत्र पंकज प्रताप शनिवार की शाम अपने घर से गंजडुंडवारा में अपनी एक रिश्तेदारी में जाने की बात कह कर आया, लेकिन रिश्तेदारी में नहीं पहुंचा। रविवार की सुबह क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गणेशपुर में नहर के समीप शीशम के पेड़ पर गमछे से बनाए फंदे पर युवक का शव झूल रहा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी ने रिपुदमन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त के प्रयास किए। युवक की जेब से पहचानपत्र मिला।
इससे जानकारी हुई कि वह फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद का रहने वाला है। युवक के परिजन भी गंजडुंडवारा पहुंच गए। जहां पुलिस ने उनसे पूरी जानकारी ली। परिजनों ने हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ ही दिनों पहले घर आया था और घर से रिश्तेदारी में गंजडुंडवारा जाने की बात कह कर आया था।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह का कहना है कि आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। तहकीकात में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें