ये है मामला
नगला नत्था निवासी चंद्रपाल पुत्र मंशीलाल द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उसने अपने पुत्र सत्य प्रकाश का विवाह विनीता पुत्री सत्य प्रकाश निवासी बुढ़ायच थाना सहपऊ जिला हाथरस के साथ 2017 में बिना दान-दहेज लिए किया था। पुत्र वधू विनीता बेटे को उनसे अलग रहने को दबाव बनाती है। वहीं बेटा उनका साथ नहीं छोड़ना चाहता है। बहू इसका दोषी भी उन्हें ही मानती है।
ये भी पढ़ें - यूपी: फेसबुक दोस्त पर भरोसा कर होटल में मिलने पहुंची छात्रा, तभी पड़ गया पुलिस का छापा; हकीकत जान छूटे पसीने
मायके वालों को बुलाया
पीड़ित ससुर ने बताया कि 9 अक्तूबर को विनीता ने अपने पिता सत्यप्रकाश, भाई राहुल, भतीजे जितेंद्र उर्फ सुल्ला, बुआ के बेटे अतुल उर्फ थान सिंह निवासी ग्राम नगला नत्था थाना बरहन को बुलाया। इन लोगों ने सास ममता को लाठी डंडों व सरिया से पीटा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। हमले में ममता के हाथ की हड्डी टूट गई है। आरोप है कि बहू ससुराल के पुस्तैनी जेवरात भी जबरन साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - पीड़िता बोली: सामूहिक दुष्कर्म हुआ, दरोगा ने हटाई धारा... जांच में भी पुष्टि; विवेचक के खिलाफ भेजी गई रिपोर्ट