आगरा के बोदला में एक मिठाई की दुकान पर बृहस्पतिवार रात हलवाई और कारीगर में कंबल लेने के लिए विवाद हो गया। आरोप है कि कारीगर ने हलवाई के सिर में कोल्ड ड्रिंक की क्रेट मार दी। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कारीगर को हिरासत में ले लिया है।