फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा कटने से 220 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
कासगंज भरगैन में बंबा ओवर फ्लो होने के बाद फसल में भरा पानी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
भरगैन। दरियावगंज-भरगैन बंबा की पटरियों के कटने से क्षेत्र की 220 बीघा सरसों और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई हैं। इससे किसान चिंतित हैं, उनमें सिंचाई विभाग के प्रति आक्रोश भी फैल गया है।
विज्ञापन

भरगैन से दरियावगंज की ओर जाने वाला बंबा लगभग छह किलोमीटर लंबा है। इस बंबे के आसपास क्षेत्र के किसानों के खेत हैं। बंबा में पानी छोड़े जाने के बाद ओवरफ्लो हो जाने के बाद जगह-जगह से पटरियां कट गईं, जिससे बंबा के पानी ने खेतों की ओर रुख कर लिया और गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों में पानी भर गया। जब इस बात की जानकारी किसानों को हुई तो वे खेतों की ओर दौड़ लिए। किसानों ने पानी को रोकने के भी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मामले की सूचना सिंचाई विभाग को भी दी गई, लेकिन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे किसानों में आक्रोश है।
सिंचाई विभाग ने बंबा की काफी समय से सफाई नहीं कराई है, जिससे बंबा चौक हो गया है। जैसे ही बंबे में पानी छोड़ा गया ओवरफ्लो हो गया और पटरियां कटने से खेतों में पानी भर गया, जिससे किसान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। -हसनैन खान किसान भरगैन
विज्ञापन

बंबा को साफ कराने के लिए सिंचाई विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। क्षेत्र की लगभग 220 बीघा फसल में बंबा कटने से पानी घुस गया है। विभाग को जानकारी भी दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -कल्लू किसान भरगैन
बंबा कटने की सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। शीघ्र ही पटरियों की मरम्म्त कराई जाएगी और बंबे को साफ कराया जाएगा। जिससे किसानों की समस्या दूर हो सके। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें