फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा सांसद के पक्ष में उतरे दलित संगठन, करणी सेना को चुनौती...12 अप्रैल को आओ, इतिहास पढ़ाकर भेजेंगे

Wed, 02 Apr 2025 04:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले समाजावादी पार्टी के सांसद राजमजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना ने 12 अप्रैल को फिर से हमले की चुनौती दी है। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए दलित संगठनों ने एलान किया है कि आ जाओ, इस बार इतिहास पढ़ाकर भजेंगे। 
 
विज्ञापन
दलित संगठन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना के हमले के मामले में शहर के दलित संगठन सांसद के समर्थन में आ गए हैं। संगठनों ने करणी सेना के 12 अप्रैल के लिए दी जा रही चेतावनी पर एलान किया है कि जिसको आगरा आना है, आ जाए, इस बार इतिहास पढ़ाकर वापस भेजेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही


 

 सांसद सुमन का किया समर्थन
मंगलवार को डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बुद्ध विहार गेस्ट हाउस पर वार्ता में सांसद सुमन का समर्थन किया है। अध्यक्ष आशीष प्रिंस ने कहा कि करणी सेना ने यह हमला दलित सांसद पर नहीं किया, बल्कि हर दलित परिवार पर किया है। सांसद सुमन ने संसद में वही कहा जो इतिहास में लिखा हुआ है। 

ये भी पढ़ें -  Agra: स्कूल की फीस पर भी साइबर ठग की नजर, आगरा में ठगी का नया तरीका; पीड़ित को वापस कराई रकम




 
विज्ञापन

12 अप्रैल की चुनौती की स्वीकार
फाउंडेशन के एसबी दिनकर, बलविंदर जाटव ने चेतावनी दी कि 12 अप्रैल को करणी सेना या कोई भी आना चाहता है तो आ जाएं। इस बार पूरा इतिहास पढ़ाकर ही वापस भेजेंगे। देश संविधान से चलेगा, न कि करणी सेना की मनमानी से। यह दलितों को दबाने की साजिश है। राणा सांगा के नाम पर माहौल खराब किया जा रहा है। मौके पर चौधरी रामगोपाल, राहुल वरुण, राहुल राज, मनीष वरुण, रोहित कैमकर, कल्याण बाबू, गौरव कुमार, करन जरारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  दुस्साहस: आगरा में सराफ के घर पथराव, फायरिंग से फैली दहशत; पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें