फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Firozabad: एटा के युवक की हत्या, हमलावरों ने आंख में मारी गोली, सिर से हुई पार, दूसरी सीने में लगी

Sun, 19 Jun 2022 05:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद / एटा

सार

एटा का रहने वाला युवक शनिवार की सुबह तारीख पर न्यायालय गया था। रविवार की सुबह उसका शव फिरोजाबाद की सीमा में पड़ा मिला। उसे दो गोलियां मारी गई हैं। 
विज्ञापन
मृतक दिनेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एटा के अवागढ़ क्षेत्र का रहने वाला युवक जानलेवा हमले की तारीख करने के लिए शनिवार को घर से निकला था। रविवार की सुबह उसका शव एका थाना क्षेत्र में पड़ा मिला। उसे दो गोलियां मारी गईं। एक गोली आंख में मारी थी, जो उसके सिर से पार हो गई। जबकि दूसरी गोली सीने में लगी है। 

विज्ञापन


अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव भूड़ गड्डा निवासी दिनेश कुमार जाटव (35) शनिवार सुबह तारीख के लिए गांव के ही मनोज कुमार के साथ एटा गया था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एका पुलिस को सूचना दी कि एक युवक का शव गांव नगला केवल और नगला पीपल के बीच पड़ा है। इस बीच काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। 

ग्रामीणों ने की शव की पहचान 

ग्रामीणों ने शव की पहचान की और मृतक के परिजनों को सूचना दी। युवक का शव बरामद होने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। उसके दो गोलियां लगी हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

गांव के ही एक व्यक्ति से थी रंजिश 

पुलिस के अनुसार दिनेश की गांव के ही देवेंद्र से तीन साल से रंजिश चली आ रही थी। दो साल पहले हुए विवाद में दिनेश ने एससी-एसटी एक्ट में देवेंद्र व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मुकदमे में गांव का मनोज गवाह है। मृतक के ससुर का कहना है कि आरोपी पक्ष लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा था। 

समझौता न करने पर देवेंद्र ने फर्जी तरीके से दिनेश और मनोज के खिलाफ अवागढ़ थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसी मुकदमे की तारीख पर दिनेश और मनोज गए थे। मनोज अधिवक्ता के पास ही रुक गया था और दिनेश वहां से घर आ रहा था, तभी रास्ते से लापता हो गया। सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। दिनेश की हत्या किसने की, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें