फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: आपके खाते पर साइबर अपराधियों की नजर, नए-नए तरीके अपना कर बना रहे ठगी का शिकार

Wed, 04 Aug 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

युवती बनकर साइबर अपराधी फेसबुक पर दोस्ती करते हैं। इसके बाद विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देते हैं। इसके बाद गिफ्ट आने को लेकर कस्टम शुल्क के नाम पर रकम जमा कराकर ठग लेते हैं।
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधी रोजाना नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कभी रिश्तेदार-मित्र तो कभी बैंक अधिकारी बनकर खाते से रकम निकाल रहे हैं। इसके अलावा बीमा पालिसी का लाभ, रिवार्ड प्वाइंट दिलाने का झांसा दे रहे हैं। रिश्तेदार-मित्र और सैन्य अधिकारी बनकर भी ठग रहे हैं। ऐसे में सावधानी जरूरी है। 

विज्ञापन

बैंक अधिकारी-कर्मचारी बनकर
लोगों को कॉल करके कहते हैं कि बैंक अधिकारी और कर्मचारी बोल रहे हैं। आपके खाते को अपडेट किया जा रहा है। एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है। क्रेडिट कार्ड जारी किया जा रहा है। इसके बाद खाते की जानकारी लेकर रकम निकालते हैं।
बीमा पालिसी लाभ
बंद हो चुकी बीमा पालिसी को फिर से चालू करने और उसका लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करते हैं।
रिवार्ड प्वाइंट
ऑनलाइन खरीदारी पर रिवार्ड प्वाइंट दिलाने का झांसा देते हैं। इसके बाद खाते की जानकारी लेकर रकम निकाल रहे हैं।

विज्ञापन

रिश्तेदार-मित्र बनकर
रिश्तेदार और मित्र बनकर कॉल करते हैं। खाते में रकम भेजने का झांसा देते हैं। इसके बाद रकम निकाल लेते हैं।
सैन्य अधिकारी बनकर 
सैन्य अधिकारी बन कर ऑनलाइन शापिंग साइट पर फर्नीचर बाइक आदि बेचने का झांसा देते हैं। सामान की डिलीवरी से पहले खाते में रकम जमा करा लेते हैं। इसके बाद मोबाइल बंद कर लेते हैं।
ऑनलाइन बिक्री
साइबर अपराधी ऑनलाइन शापिंग साइट पर विज्ञापन देने वाले को कॉल करते हैं। सामान खरीदने का झांसा देकर एक लिंक भेजते हैं। यह खाते में रकम आने के बजाय रकम निकलने का होता है।
गिफ्ट का झांसा
युवती बनकर साइबर अपराधी फेसबुक पर दोस्ती करते हैं। इसके बाद विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देते हैं। इसके बाद गिफ्ट आने को लेकर कस्टम शुल्क के नाम पर रकम जमा कराकर ठग लेते हैं।
कोषागार अधिकारी बनकर
आजकल साइबर अपराधी पेंशनर्स को कॉल करते हैं। उन्हें पेंशन दिलाने का झांसा देते हैं। इसके बाद खाते की जानकारी लेकर रकम निकाल लेते हैं।
सावधानी से ही बचाव
फोन पर कोई बैंक खाते की जानकारी नहीं लेता है। इसलिए झांसे में नहीं आएं। अपने खाते, बैंक और अन्य निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं बतानी चाहिए। किसी तरह का लाभ दिलाने की बात करने वालों की बातों में नहीं आएं। पेंशन अधिकारी बनकर कॉल करने वालों से सावधान रहें। किसी सामान की ऑनलाइन खरीदारी प्रमुख कंपनी की वेबसाइट से ही करें। पहले से पेमेंट करने से बचें। 

संक्रमण का खतरा: आगरा में मिला कोरोना का कप्पा वैरिएंट, सात मरीजों में हुई डेल्टा की पुष्टि
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें