फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: साइबर अपराधियों के इस पैतरे से बचकर रहें, वीडियो कॉल से फंसाकर ऐंठ रहे रुपये

Tue, 23 Feb 2021 11:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। वो लोगों के लड़कियों के नाम से व्हाट्सएप पर दोस्ती का संदेश भेजते हैं। इसके बाद लड़की के माध्यम से न्यूड वीडियो कॉल कराते हैं। इस दौरान लोगों को भी झांसे में लेकर न्यूड करा लेते हैं। इसका वीडियो एक एप के माध्यम से रिकॉर्ड कर लेते हैं। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करते हैं। शहर के दो व्यापारी और एक बैंककर्मी इस गैंग का शिकार बन गए हैं। बैंककर्मी से 35 हजार रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन


इन तीनों मामलों की शिकायत हाल ही में रेंज साइबर सेल में की गई हैं। 15 दिन पहले हींग की मंडी के व्यापारी के पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। व्यापारी ने जवाब दिया तो चैटिंग शुरू हो गई। इसके बाद एक दिन व्यापारी को वीडियो कॉल कराकर न्यूड करा लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की गई है। व्यापारी ने पुलिस से मदद मांगी। उन्होंने रकम जमा नहीं की। 

आगरा: स्कूल के ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली अश्लील वीडियो, प्रधानाध्यापक ने दी तहरीर
विज्ञापन


वहीं ताजगंज क्षेत्र का एक युवक निजी बैंक में कार्यरत है। उसके पास भी इसी तरह व्हाट्सएप पर मैसेज आया। वह भी जाल में फंस गया। इसके बाद रुपयों की मांग की। एक खाता नंबर भी भेजा। इस पर युवक ने रकम जमा कर दी। उससे 35 हजार रुपये ठग लिए गए। इसी तरह जयपुर हाउस के एक वृद्ध व्यापारी को भी फंसाया गया। उनका वीडियो बनाने के बाद एक लाख रुपये की मांग की गई। हालांकि व्यापारी समझ गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। 
विज्ञापन

अपरिचित नंबर के कॉल नहीं करें रिसीव 
रेंज साइबर सेल के एक्सपर्ट विशाल शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी किसी एप और दूसरे मोबाइल की मदद से वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। व्हाट्सएप पर अगर, अपरिचित नंबर से चैटिंग के लिए मैसेज आता है तो उसका जवाब नहीं देना चाहिए। 
- आपके पास वीडियो कॉल आए तो अपना कैमरा ऑन न करें। 
- व्हाट्सएप प्राइवेसी में अपना अकाउंट सिर्फ कान्टेक्ट करके रखें। 
- फेसबुक पर आने वाले लाइव चैट के विज्ञापन से बचकर रहें। 
- वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाए तो पुलिस की सहायता लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें