पांचवीं तक के छात्रों की ऑनलाइन क्लास के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने वाट्सएपग्रुप बनाया गया था। इस पर एक छात्र के भाई ने अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए। जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने थाना डौकी में तहरीर दी है।
डौकी क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय नेतपुरा के प्रधानाध्यापक पंकज चाहर ने कोरोना काल में बच्चों की पढा़ई के लिए वाट्सएप ग्रुुप बनाया था। इस ग्रुप से 15-16 छात्र और शिक्षकों के अलावा लखनऊ के कुछ अधिकारी भी जुड़े थे। इसी ग्रुप पर रविवार दोपहर द्वितीय कक्षा के छात्र के बड़े भाई ने दो अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए।
आगरा में कोरोना: बच्चा समेत तीन नए मरीज मिले, होम आइसोलेशन में 14 सक्रिय मरीज
शिक्षामित्र और शिक्षकों ने वीडियो देखते ही प्रधानाध्यापक को बताया। उन्होंने वीडियो डिलीट करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हुए। ऐसे में उन्होंने स्क्रीन शॉर्ट लेकर ग्रुप डिलीट कर दिया। सोमवार को प्रधानाध्यापक ने डौकी थाने में तहरीर दी। साक्ष्य के रूप में वाट्सएपग्रुप के स्क्रीन शॉर्ट का प्रिंट भी दिया है। इंस्पेक्टर डौकी अशोक कुमार ने बताया कि छात्र के भाई को पूछताछ के लिए टीम उसके घर भेजी गई है। छात्र के बड़े भाई से पूछताछ की जाएगी। जांच में साइबर सेल की भी मदद ली जाएगी।