फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ने दुकानदार के खाते से उड़ाए पांच हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। एक फर्नीचर विक्रेता से एक वर्दी पहने हुए व्यक्ति ने वीडियो कॉल के जरिए एक बेड का सौदा किया। कहा कि अपने खाते का लिंक दे दें। उसका बेटा बेड लेने आ रहा है। लिंक भेजने के कुछ देर बाद ही दुकानदार के खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महौली खेड़ा निवासी सौरभ यादव ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि मंगलवार की दोपहर उसके मोबाइल एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल की। उक्त व्यक्ति वर्दी पहने हुए था, उसने एक बैड का सौदा किया और बेटे को भेज कर बेड उठवाने की बात कही। कहा कि अपने खाते का एक लिंक भेज दें, जिससे वह रुपया ऑनलाइन उनके खाते में भेज सके। लिंक मिलने के बाद ठग ने खाते में एक रुपया डाला। इसके बाद फोन कर रुपया आने की बात पूछी।
सौरभ ने कहा कि एक रुपया मिल गया है, बाकी रुपये भी खाते में डाल दो। इसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें