फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: रेलवे लाइन पर घायल मिला सीआरपीएफ का जवान, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sun, 14 Jan 2024 09:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रेलवे कीमैन ने सीआरपीएफ जवान को घायल अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद उसने नियंत्रण कक्ष में सूचना दी। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही परिवार के लोगों को भी जानकारी दी गई है। 
 
विज्ञापन
रेलवे लाइन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में आगरा-दिल्ली रेल खंड पर रविवार सुबह एक सीआरपीएफ जवान घायल हालत में मिला। जिसे भर्ती कराया गया है। घायल के परिवारीजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे किलोमीटर संख्या 1441/23बी के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में देखा तो कीमैन सूरज ने मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष आगरा को दी। सूचना पर नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। घायल की जेब से मिले कागजात में सीआरपीएफ का पहचान पत्र, छुट्टी के कागजात मिले। 

कागजातों पर लिखे मोबाइल नंबर पर असिस्टेंट कमांडेंट आशीष कुमार काे सूचना दी। उन्होंने उसके छोटे भाई मयंक तिवारी को सूचना दी। जिस पर सीआरपीएफ मथुरा के हेड कांस्टेबल मदनलाल को घायल जवान की देखरेख में तैनात किया गया। घायल का नाम योगेश कुमार तिवारी (37) पुत्र रामा नुगरह निवासी 157 ग्राम पुरास महसाव रीवा (मध्य प्रदेश) है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक गिर्राज प्रसाद मीणा ने बताया कि घायल जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें