फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर से बेखौफ, न सामाजिक दूरी न मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दीपोत्सव पर्व पर हर रोज बाजारों में भीड़ उमड़ी। लोगों में पर्व को लेकर उत्साह रहा, लेकिन वे बीमारी को लेकर संजीदा नहीं दिखे। तभी तो न तो सामाजिक दूरी का ख्याल रखा और न ही मास्क लगाया। संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही सतर्कता बरतने के निर्देश दे चुका है, लेकिन किसी ने प्रशासन के निर्देशों पर अमल नहीं किया।
विज्ञापन

भाई दूज पर्व पर लोग बेखौफ रहे। बाजारों और सड़कों पर भीड़ भाड़ थी, लेकिन इस भीड़ में कोई व्यक्ति मास्क लगाए नहीं दिख रहा था। महिलाएं बच्चों को भी साथ में लेकर आई थी। कोरोना की तीसरी लहर घातक है, लेकिन बच्चों के मुंह पर भी मास्क नहीं था। ठेला लेकर गुजर रहे विक्रेता भी बेखौफ थे। उसके मुंह पर भी मास्क नहीं था। बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर बच्चों के लिए बेहद घातक है। अभी संक्रमण का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। लोग बीमारी को लेकर ऐहतियात बरतें। मास्क लगाएं और भीड़ भाड़ बचें। डॉ. दिनेश शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें