फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Ekadashi 2024: माघ माह की एकादशी पर ब्रज में उमड़ी भीड़, भक्तों ने बिहारीजी संग खेली होली

Tue, 20 Feb 2024 12:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Jaya Ekadashi 2024: माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। जया एकादशी को लेकर सुबह से ही ब्रज में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। परिक्रमा मार्ग ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान रहा।
 
विज्ञापन
बिहारीजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में माघ माह की एकादशी पर मंगलवार को कान्हा के ब्रज में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह भक्तों ने बांके बिहारी के साथ होली भी खेली। भक्तों ने परिक्रमा भी लगाई। वृंदावन की गलियां राधे-राधे के जयकारों से गूंजती रहीं।
विज्ञापन


मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में सुबह आराध्य के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे। यहां ठाकुरजी का विशेष शृंगार किया गया। प्राचीन केशवदेव मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ ठाकुरजी के श्रीविग्रह का अभिषेक किया गया। गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुके। परिक्रमा मार्ग दिनभर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। तीर्थनगरी के अन्य मंदिरों में भी भीड़ रही। दिल्ली-हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आए हैं। इससे प्रेम मंदिर तिराहा, विद्यापीठ चौराहा, सौ फुटा रोड एंट्री प्वाइंट और अटल्ला समेत कई मार्ग पर जाम के हालात रहे। 

इधर, गिरिराजजी के जयकारों से तलहटी गूंज उठी। हजारों भक्तों ने परिक्रमा लगाई। आधी रात से ही भक्तों ने दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर परिक्रमा लगाना शुरू कर दिया। दिन में भीड़ और बढ़ गई। भक्तों की भीड़ से गिरिराज तलहटी भक्ति के सागर में डूब गई। भीड़ के आगे प्रशासन की व्यवस्थाएं ध्वस्थ रहीं। परिक्रमा मार्ग पर वाहनों के प्रवेश से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें