उत्तर प्रदेश के आगरा में कंस्ट्रक्शन फर्म द्वारा चोरी और ऊपर से सीना जोरी जैसी कहावत सामने आई है। यहां एडीए हाईट्स बनाने वाली ठेकेदार फर्म बाबा कंस्ट्रक्शन इस कहावत को चरितार्थ कर रही है। छह साल तक बार-बार नोटिस के बावजूद पहले फर्म ने क्षतिग्रस्त फ्लैट की मरम्मत नहीं कराई। उल्टा, एडीए के विरुद्ध मध्यस्ता वाद दायर कर खाता कुर्क करा दिया। इसके बाद अब एडीए ने फर्म को ब्लैक लिस्टेड किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब 9.18 करोड़ रुपये की रिकवरी होगी।
इनके द्वारा बनाए गए फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए। 9.18 करोड़ का हर्जे-खर्चे का नोटिस दिया, तो उल्टा फर्म ने मध्यस्थता वाद से सरकारी खाता सीज करा दिया। करीब 6 से 7 करोड़ रुपये वसूल लिए। इसके बाद एडीए ने बाबा कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। फर्म ने 9.18 करोड़ रुपया जमा नहीं किया तो जिलाधिकारी कार्यालय से भू-राजस्व के माध्यम से रिकवरी जारी कर हर्जे-खर्चे की वसूली कराई जाएगी।
यह भी पढ़ेंः- टॉयलेट एक प्रेम कथा...जैसी कहानी: शौचालय न होने पर पति का घर छोड़ गई महिला, बोली- बनवाने के बाद ही लौटूंगी
9 विभागों में लिए हैं ठेके
मै. बाबा कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने और एडीए से ब्लैक लिस्ट होने के बाद अब फर्म अन्य प्राधिकरण व विभागों में काम नहीं कर सकेगी। एडीए के अलावा गाजियाबाद प्राधिकरण, नोएडा, कानपुर प्राधिकरण, यूपी पीडब्ल्यूडी, जल निगम, हापुर प्राधिकरण, दिल्ली विद्युत बोर्ड में ए श्रेणी ठेकेदार फर्म के रूप में पंजीकृत थी। एडीए हाईट्स में लापरवाही सामने आने के बाद अन्य विभागों में हुए कार्यों की जांच हो सकती है।