फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेटा चाहती थी महिला, तांत्रिक ने उठाया इसी का फायदा

Mon, 01 Jan 2018 09:38 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
कासगंज के अमांपुर में एक तांत्रिक ने बेटा पैदा होने का लालच देकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


कासगंज में अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को शादी के बाद दो बेटियां पैदा हुईं। शादी के 15 साल बाद भी बेटा नहीं होने पर वह काफी परेशान रहती थी। तभी उसकी मुलाकात गांव में ही एक तांत्रिक अनवार खां से हो गई। वह बेटे की चाहत में वह तांत्रिक के पास जाने लगी। 

तांत्रिक झाड़ फूंक के साथ ही उसे बेटा होने का लालच देने लगा। आरोप है कि शुक्रवार रात तंत्र मंत्र के बहाने से तांत्रिक ने महिला को अपने आवास पर बुला लिया और महिला को अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी पति को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंत्र मंत्र - फोटो : अमर उजाला
इस पर पति ने थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और तांत्रिक को हिरासत में ले लिया। 

थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने बताया कि महिला के कोई बेटा नहीं हैं। उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं। इलाज कराने वह तांत्रिक के पास जाती थी। तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें