फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गांव में रातभर घूमी चोरों की बरात, खाली कर दिए तीन घर

Mon, 24 Jul 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पटियाली (कासगंज)
विज्ञापन
जेवर और नकदी चुरा लिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज के पटियाली इलाके में लगातार वारदातों का सिलसिला जारी है। गांव ढोंडपुर में रविवार की रात को एक साथ चोरों की टोली ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा लिए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है।       
विज्ञापन


चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। रविवार की रात को चोरों ने एक साथ कई घरों को निशाना बनाया। वहीं चोर घरों में रखे बक्से उठाकर ले गए और जिन्हें गांव में खाली स्थानों में रखकर ताले तोड़े। तीनों ही मकानों में चोर छतों के रास्ते से पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। सत्येंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह के घर में चोर घुसे। 

रात्रि के समय परिवारीजन घर के आंगन में सो रहे थे तो कुछ लोग छत पर भी सोए थे। सत्येंद्र सिंह के घर के बक्से चोर बाहर उठा ले गए। तड़के सुबह पुत्र वधू रिंकी उठी तो उसने कमरे में सामान बिखरा हुआ देखा। उसने परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी। परिवारीजनों को घर के बाहर बक्से खुले पड़े मिले और कमरे में अलमारी और बेड खुला। जहां से 25 हजार की नकदी और ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवर चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन


दूसरी चोरी की घटना श्रीचंद्र पुत्र जयवीर के यहां हुई। श्री चंद्र रात को खेत पर मक्का रखाने चला गया था। घर में पत्नी ऊषा देवी व बच्चे थे। सुबह जब ऊषा देवी सोकर उठीं तो उन्होंने देखा की घर की अलमारी से सोने की अंगूठी, कुंडल, बिछुआ व 1500 रुपये की नकदी चोर चुरा ले गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।      

तीसरी चोरी की घटना कालीचरन पुत्र दाताराम के घर में हुई। मकान के दो कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों को खोलकर 45 हजार की नकदी एवं ढाई लाख मूल्य के जेवर चोर चोरी कर ले गए। वहीं चोरों ने जितेंद्र सिंह पुत्र बृजभूषण के घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। चोरों ने घर में सूख रहे कपड़ों को उठाकर पड़ोस के मकान में डाल दिए। सुबह जब ग्रामीणों को चोरी की वारदातों की जानकारी मिली तो वे मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। एक साथ हुईं चोरी की वारदात पर ग्रामीणों ने आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन

एसपी ने पड़ोसी जनपद के अधिकारियों से की बात

चोरी - फोटो : अमर उजाला
पटियाली के ढोंडपुर गांव में चोरी की वारदातों के बाद एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ये गांव एटा और फर्रुखाबाद जनपद की सीमा का गांव है। इस इलाके में दूसरे जनपद के अपराधी वारदात करके अपने जनपद में चले जाते हैं और पुलिस की नजर से बचे रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति को देखते हुए दोनों जनपदों के अधिकारियों से वार्ता की गई है। इससे तीनों ही जनपद की पुलिस सक्रिय होकर इस इलाके में कार्रवाई करे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें